Big breaking :-धामी कैबिनेट की बैठक, हुए ये महत्वपूर्ण फैसले
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में रोजगार, पर्यटन, खेल, न्यायिक आधारभूत ढांचे, ग्रामीण पेयजल व्यवस्था और औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
कैबिनेट के प्रमुख फैसले
गौ पालन योजना का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली-2026 को स्वीकृति।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास संचालन नियमावली-2026 को मंजूरी।
उत्तराखंड ईको टूरिज्म समिति की संरचना में संशोधन को स्वीकृति।
उत्तराखंड जीएसटी अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर।
हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी।
उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय के लिए नए पद सृजित करने का निर्णय।
बंगाली अनुसूचित जाति सहायता कोष नियमावली में संशोधन को स्वीकृति।
सहकारी समितियों की नियमावली में संशोधन का फैसला।
जल जीवन मिशन के तहत ग्राम समितियों द्वारा पेयजल योजनाओं के संचालन के लिए नए प्रोटोकॉल को मंजूरी।
उत्तराखंड वन विकास निगम की भर्ती नियमावली में संशोधन को स्वीकृति।
गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू के प्रस्ताव को मंजूरी।
उत्तराखंड औद्योगिक संबंध नियमावली-2026 को भी कैबिनेट की स्वीकृति।
कैबिनेट के इन फैसलों से राज्य में कृषि एवं पशुपालन, औद्योगिक विकास, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन और ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी होंगी और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।